पुरे भारत में आज अमावस्या का त्योहार मनाया जा रहा है । प्रयाग में गंगा स्नान करने के लिए लाखों की संख्या मे लोग संगम तट पर पहुंच रहे है आज माघ मेले का सबसे महत्वपूर्ण स्नान माना जाता है इस वजह से लगभग पुरे भारत से लोग माघ मेले मे में गंगा स्नान करने पहुंचते है, आज के दिन यहां स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है ऐसा माना जाता है कि इस अमृत कलश से गिरी बूंदों का हिस्सा आज के दिन स्नान करने पर प्राप्त होता है।
प्रयाग संगम में डुबकी लगाकर लोग सूर्य जल देते है और जल में फूल और दीपक प्रवाहित करते है। पूजा पाठ का करने के लिए लोग यहां स्थित हनुमान मंदिर और नाग वासुकी मंदिर मे दर्शन करते है।
यहां पर लोगो के लिए खाने पीने से लेकर रहने तक कि उत्तम व्यवस्था है Prayagraj में 5 स्टार होटल से लेकर लेकर सस्ते लॉज और धर्मशालाएं भी है। इसके अलावा अगर आपको को संगम तट पर सुंदर दृश्य के साथ रहने का आनंद लेना है तो यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ आपके टेंट होटल भी मिल जायेगा जिसमे सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। अगर आप टेंट हाउस में रहते हैं तो आपके रात मे बहुत ही सुंदर दृश्य की अनुभूति होगी। रात मे संगम तट हजारों टेंट हाउस और लाईट के कारण बहुत जी सुन्दर लगता है।
विदेशों आए हुए सैलानी ज्यादातर टेंट हाउस में ही रहते है। यहां खाने पीने की व्यवस्था भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नही है।
अगर आप शाम को घूमना चाहते है तो आप संगम माघ मेले मे मेले का भी आयोजन किया गया है जहां पर आपको झूले इत्यादि मिल जायेंगे जिसका आप आनंद लें सकते, यदि आप खरीदारी करने के शौकीन है तो आप यहां पर खरीदारी भी कर सकते आपको तरह तरह की वस्तुएं जैसे सजावट की, आर्ट एंड क्राफ्ट की, घरेलू सामान, फैंसी कपड़े। खादी वस्त्र और ऊनी तथा सूती और रेशमी वस्त्र भी मिल जायेंगे, जिसमे आपके ट्रेडिशनल और वैस्टर्न दोनो तरह की वस्तुएं मिल जाएंगी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट अवश्य बताएं और अपने प्रिय जनों को Facebook, Twitter,Instagram, और social media शेयर करे।

Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in comment box.