मां The Mother मां शब्द संसार का सबसे प्यारा शब्द है। शायद यह एक मां अच्छे से महसूस कर सकती है। मां में तेरा त्याग की भावना होती है, समर्पण की भावना होती है। वह खुद परेशानी में रह सकती है, लेकिन अपने बच्चों को परेशानी में नहीं जाने दे सकती। लेकिन यह सारी बातें समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन एक लड़की जब खुद मां बनती है तो वह सब कुछ समझ कुछ करती है। जब से गर्भ धारण करती है, उस दिन से ही एक अलग परिवर्तन महसूस करती है। एक लड़की को अपनी सुंदरता बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उस समय वह अपनी सुंदरता तक को खो जाने को तैयार होती है। ऐसा समर्पण एक मां ही सकती है। 9 महीने की तकलीफ को सहने के बावजूद भी वह सब कुछ हंस कर सह जाती है और अपने आने वाले बच्चे का इंतजार करती है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि शायद एक पुरुष इन सब बातों को नहीं समझ सकते, क्योंकि कि वह ऐसा नहीं कर सकते। मां The Mother "मां दुनिया का वह नाम है जिसके सहारे सारी दुनिया चलती है यदि मां ना होती तो दुनिया में कुछ भी ना होता। मैं भी ना होती तुम भी ना होते, मां दु...
You will find here motivational, educational, fun time story, news related details, health tips, short story, poems etc all in Hindi & English