Skip to main content

मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति

 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति



मन: बीज मंत्र योग- कहा जाता है कि मनुष्य के साथ जो भी  

मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति,  मन: बीज मंत्र,मन: बीज मंत्र से होता है चमत्कार,बीज मंत्र का रहस्य, miracle mantra to cure illness,miracle mantra to motivate yourself, बीज मंत्र क्या है, what is Bij Mantra, मना बीज मंत्र क्या है, फुल फिल विश विद मना बीज मंत्र,fullfil your wishes with manah
 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति
गलत होता है वह उसकी गलती के कारण होता है या जो भी सही होता है वह उसकी करनी के कारण ही होता है। सबकुछ कर्मों के ऊपर ही डिपेंड करता है कि उसके साथ आगे क्या होना है। अगर आप अपने वर्तमान को सुधार लेंगे, तो आपका भविष्य अपने आप सुधर जाएगा। आप अगर अपने वर्तमान को खराब कर लेंगे तो आपका भविष्य अपने आप खराब हो जाएगा। सब कुछ आपके हाथों में हैं और यही मन: बीज मंत्र का मूल मंत्र भी है। यदि आप चाहेंगे तो सब कुछ सही हो जाएगा और यदि आप नहीं चाहेंगे तो कुछ भी सही नहीं होगा। आइए जानते हैं मन: बीज मंत्र के बारे में।

मन: बीज मंत्र योग के फायदे


मन: बीज मंत्र योग के बहुत से फायदे हैं सबसे पहले जान लेते हैं कि मन: बीज मंत्र क्या होता है? मन: बीज मंत्र किसे कहते हैं? मन: बीज मंत्र वह होता है, जिसमें कि हम अपने मन में संकल्प करते हैं कि हमें यह पाना है या हमें यह काम नहीं करना है। जब हम यह फैसला कर लेते है कि हमे इस दिक्कत से छुटकारा चाहिए। तो हम उससे अवश्य ही छुटकारा पा लेते हैं या उस चीज को अवश्य ही पा लेते हैं जो हमें चाहिए। यह बहुत ही मानी हुई बात है और बड़े-बड़े मनो चिकित्सकों द्वारा भी यह पद्धति सिद्ध कर दी गई है कि ऐसा करने से मनुष्य को बहुत ही फायदा मिलता है। जो व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुकूल मन: बीज मंत्र का उच्चारण करता है। जिसे की इंग्लिश में एफर्मेशन या हिंदी में स्वीकृतियां भी कहते हैं यदि वह रात को कहते कहते सो जाते हैं तो उनकी समस्याएं अवश्य ही हल होती हैं। जो योग अभ्यासी योग केंद्र में या फिर ध्यान में बार-बार अपनी इच्छाओं को दौहरा कर निर्देश लेंगे उनको भी उतना ही लाभ होगा। ऐसा योग के अनुसार माना जाता है और आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे?
मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति,  मन: बीज मंत्र,मन: बीज मंत्र से होता है चमत्कार,बीज मंत्र का रहस्य, miracle mantra to cure illness,miracle mantra to motivate yourself, बीज मंत्र क्या है, what is Bij Mantra, मना बीज मंत्र क्या है, फुल फिल विश विद मना बीज मंत्र,fullfil your wishes with manah
 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति

मन: बीज मंत्र के द्वारा फिर से स्वस्थ होने के उपाय

इस विधि में आपको कहना है, ' मैं ईश्वर के प्यार में तनाव रहित होकर शांति का अनुभव करता हूं और ईश्वर की स्वस्थ दायिनी जीवन शक्ति मेरे अंग अंग में बहती है इसलिए मैं मन व शरीर से स्वस्थ हो जाता हूं मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं बस आपको यही कहना है और यह प्रतिदिन कहना है आपको बहुत जल्दी ही स्वस्थ जीवन का अनुभव होगा।



मन: बीज मंत्र समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मन: बीज का सहारा ले सकते हैं कहा जाता है कि यदि आप अपने सभी दुख तकलीफों को भगवान को सौंप देंगे, तो वह आपको हल अवश्य देगा मगर ऐसा नहीं है कि आप उसके लिए कोई कोशिश ही ना करें ।आप उस समस्या को हल करने की कोशिश करते रहिए और भगवान पर बाकी सब कुछ छोड़ दीजिए आपका हल अवश्य मिलेगा। बस आपको यह कहना है 'प्रतिदिन में अपनी सभी समस्याएं भगवान के हाथों में सौंप कर शांती का अनुभव करता हूं और पूर्ण विश्वास करता हूं कि ईश्वर सर्वशक्तिमान है। इसलिए वह मेरी समस्याओं को हल कर देगा और मैं पूर्ण शांति का अनुभव करता हूं। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं।' यह प्रतिदिन कहने से आपको आंतरिक शक्ति मिलेगी और आप अपनी समस्या के हल पाने में बहुत जल्दी सफल हो जाएंगे। आपको अपनी समस्या के हल के लिए प्रयासरत रहना होगा।'

 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति

 मन: बीज मंत्र के द्वारा नए कार्य मे सफलता के लिए


 यदि किसी को नए कार्य करने से पहले सफलता की विश्वसनीयता चाहिए तो वह मन: बीज मंत्र का उच्चारण कर उसे प्राप्त कर सकता है। बस उसे यह कहना है इश्वर का आनंत ज्ञान मेरा पर्थ निर्देशन कर रहा है। वह मुझे धन धान्य से परिपूर्ण करता है और ईश्वर की अनंत अनुकंपा द्वारा मैं जो भी कार्य करता हूं उसमें सफल होता हूं। मैं भगवान का धन्यवाद करता हू। यह आपको प्रतिदिन कहना है और साथ में अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहना है। आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता।
मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति,  मन: बीज मंत्र,मन: बीज मंत्र से होता है चमत्कार,बीज मंत्र का रहस्य, miracle mantra to cure illness,miracle mantra to motivate yourself, बीज मंत्र क्या है, what is Bij Mantra, मना बीज मंत्र क्या है, फुल फिल विश विद मना बीज मंत्र,fullfil your wishes with manah
 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति



मन: बीज मंत्र गलतफहमी एवं मानसिक रोग समाप्ति के लिए 


 कहते हैं गलतफहमी आदमी को ले डूबती हैं मानसिक विकारों का मतभेद भी लोगों को बहुत ही परेशानी में डाल देता है। इन्ही दोनों विकारो गलतफहमी और मानसिक विकार को दूर करने के लिए मन: बीज मंत्र बहुत ही अच्छा साधन है। मन: बीज मंत्र के द्वारा हम इस तरह की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। बस आपको कहना है 'जो ईश्वर का अनंत स्नेह मेरे हृदय में है वही अनंत स्नेह ( मेरे भाई पत्नी बहन गुरु या  जिससे भी गलतफहमी हो गई है) उसके अंदर हृदय में भी है। इसलिए उस अनंत प्रेम के द्वारा सभी गलतफहमी और मानसिक रोग समाप्त हो जाते हैं मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं।

 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति

मन: बीज मंत्र द्वारा अभाव के अनुभव से छुटकारा पाने के लिए

कहते हैं अभाव आदमी को क्या से क्या बना देता है इसका अंदाजा भी नहीं है अभाव के कारण मनुष्य हीन भावना से ग्रसित हो जाता है और अपने आप को छोटा समझने लगता है या अपने आप को दोषी माने लगता है इस त्रुटि को अपने दिमाग से दूर करने के लिए। आप रोज यह कहें मैं ईश्वर के प्यार में तनाव रहित होकर शांति का अनुभव करता हूं, क्योंकि ईश्वर से मेरा सुख है स्वास्थ्य है,  समृद्धि हैं,  तथा संतुलन है इश्वर की शक्ति द्वारा अब मुझे कोई अभाव नहीं है मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी और बहुत अधिक लाभ मिलेगा और आपको अभाव के अनुभव से छुटकारा मिल जाएगा।


मन: बीज मंत्र द्वारा बदले की भावना से छुटकारा पाने के लिए

यदि किसी के मन में बदले की भावना आ जाए तो उसे निकालना बहुत ही मुश्किल होता है ऐसा तब तक नहीं हो पाता जब तक कि वह उससे बदला ना लेले। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप बदले की भावना ऐसे खत्म कर सकते हैं! उसके लिए आपको बस रोज यह कहना होगा, 'मैं उन सभी को क्षमा करता हूं और हृदय से भुला देता हूं जिन्होंने कभी मेरा दिल दुखाया है मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं।' ऐसा करने से आपको बदले की भावना से छुटकारा मिलेगा। यह आपको प्रतिदिन करना होगा। जब तक कि आपके अंदर से यह भावना दूर ना हो जाए।


 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति



मन: बीज मंत्र द्वारा गुस्से छुटकारा पाने के लिए


यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक गुस्सा आता है तो यह उसके लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। वह अपने आपको थोड़ी थोड़ी बातों के कारण खुद को क्रोधित कर लेता है ।जिससे कि उसे बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है। उससे सभी हमेशा रुठे रहते हैं, जिसके कारण वह खुद को दोषी भी मान लेता है। ऐसे में आप यह योग विधि अपना सकते हैं जिसे मन: बीज मंत्र कहा जाता है। आप रोज रात को सोते समय यह कहें, 'मैं ईश्वर के प्यार में तनाव रहित होकर शांति का अनुभव करता हूं और ईश्वर की अक्रोधमय में किरने मेरे हृदय व मस्तिष्क में प्रवेश करती हैं और मेरा क्रोध नष्ट हो जाता है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं' आप रोज इस तरह से कहेंगे तो आपको बहुत जल्दी क्रोध से छुटकारा मिल जाएगा।

 मन: बीज मंत्र द्वारा अच्छा वक्ता बनने के लिए


यदि किसी व्यक्ति को अच्छा वक्ता बनना है तो उसके लिए भी यह मन: बीज मंत्र बहुत ही अच्छा साबित होता है: मन: बीज मंत्र का प्रतिदिन पालन करने से वह अच्छा वक्ता बन सकता है। बस आपको रात में यह कहना है, 'मैं ईश्वर के प्यार में तनाव रहित होकर शांति का अनुभव करता हूं और ईश्वर की कृपा से जब भी मैं व्याख्यान देता हूं। मेरे अंदर से एक अच्छे वक्ता  की तरह से समय पर ही बोलना, समय के अंदर बोलना, यह सब खुबियां है। यदि आप रोज मन: बीज मंत्र योग करेंगे तो आपको शत प्रतिशत लाभ मिलेगा।

 मन: बीज मंत्र योग द्वारा करें अपनी इच्छाओं की पूर्ति



मन: बीज मंत्र सिद्धि की विधि 



आप ऊपर दिए गए किसी भी मन: बीज मंत्र की सिद्धि के लिए बस आपको हर रोज रात को सोते समय वही मंत्र कहना है जो आप करना चाहते हैं या फिर योग निद्रा की गहरी अवस्था में आपको यह दोहराना है अथवा ध्यान में बार-बार कहना है। यही मन: बीज मंत्र की सिद्धि का तरीका है।





Comments

Popular posts from this blog

Hindi language-Not giving Hindi preference is our biggest mistake

Hindi language-Not giving Hindi preference is our biggest mistake Not giving Hindi preference is our biggest mistake! Development of Hindi language should take place at the international level, this will be done only when we fully use Hindi! But the fact is that we have not yet been able to implement Hindi fully at the national level. One of the main reasons for this is that we do not understand Indian Hindi language, but the person who speaks Hindi understood it as an ordinary person. It goes, no matter how educated and knowledgeable a person is, and on the other hand, the English-speaking person is considered to be the best, he is given a special honor. And educated him and considered sensible person that forgets our greatest I am going to talk about this today. Hindi language-Not giving Hindi preference is our biggest mistake Development of hindi language is must English has grown in our minds in such a way that we now want to teach our children only and on...

Chernobyl-the nuclear disaster

Chernobyl-the nuclear disaster Chernobyl-the nuclear disaster Chernobyl Accident    Chernobyl Nuclear Accident You must have heard about the nuclear accident of Nagasaki and Hiroshima, which during the Second World War America had dropped nuclear bombs on Japan, due to which Nagasaki and Hiroshima suffered very heavy losses to millions of people. It was lying there, this matter did not stop here because of the nuclear accident, there was a very bad effect on the people and the scene there is that Where people still live with some disease or are born crippled, you know about it well because we have had it in the books in childhood but very few people know about Chernobyl. There was a nuclear accident that caused millions of people to lose their lives and millions of people to be homeless. I am going to tell you about the Chernobyl accident. Chernobyl-the nuclear disaster This was an incident that caused a lot of trouble in Russia, the thing ...

CHICKEN'S REVENGE- चिकन का बदला

चिकन का बदला !    चिकन का बदला CHICKEN'S REVENGE  बात कुछ दिनों पहले की है जब  मेरा दोस्त ऑफिस में बैठा अपना रूटीन वर्क कर रहा था कि अचानक उसके पेट में बहुत तेज दर्द शुरू हुआ जो की असहनीय था वह जल्दी से डॉक्टर के पास गया और  वहां काफी ज्यादा पेशेंट थे और वहां थोड़ी देर इंतजार  करना पड़ा डॉक्टर ने उसे बुलाया वह डॉक्टर के कैबिन में गया अपने पेट पकड़कर पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था और वह दर से बिल्कुल परेशान था उसकी परेशानी    चिकन का बदला CHICKEN'S REVENGE  उसके चेहरे पर नजर आ रही थी वह अपने आप को बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा था और करे भी क्यों ना पेट जो इतनी तेज दर्द हो रहा था  दर्द से कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें फिर उसने डॉक्टर को अपनी सारी व्यथा बताइ डॉक्टर ने उसे दवाई  दवाई  लिखी और दवाई लिखते लिखते उसने मेरे दोस्त से पूछा कि आखिर या दर्द इतना तेज क्यों हो रहा है और क्यों हो रहा है और कब से हो रहा है इतने सारे सवाल सुनकर मेरा दोस्त घबरा गया और बड़े ही साधारण लहजे में कहा किधर तो जनाब पिछले त...